Hindi News
›
Delhi
›
ूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
{"_id":"5c81686dbdec2213f80152e1","slug":"51551984749-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
जूते बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दस गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को नांगलोई के नरेश पार्क में स्थित एक जूता चप्पल बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आग लगते ही फैक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूर बाहर निकल गए हैं। उसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। सुबह 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।