फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी महिला को गोली मारी...

घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी महिला को गोली मारी...

Thu, 03 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी महिला को गोली मारी...
घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी महिला को गोली मारी
विज्ञापन

- महिला की हालत नाजुक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
- तीन साल पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए गोली मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में मंगलवार देर रात घर के बाहर अलाव जलाकर परिवार के साथ बैठी महिला को एक युवक ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद पीड़ित समा देवी (57) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन साल पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए जफर उर्फ पीतल (28) नामक युवक ने समा को गोली मारी। वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गोली मारकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समा देवी और उसका परिवार अवैध शराब के धंधे में लिप्त रहा है। परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी जफर के खिलाफ भी पांच मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक समा देवी परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर में रहती है। उसके परिवार में दो बेटे, उनकी पत्नियां व बच्चे हैं। मंगलवार रात करीब 12:00 बजे परिवार घर के बाहर अलाव जलाकर बैठा हुआ था। समा देवी भी वहीं आग ताप रही थी। इसी दौरान आरोपी जफर ने घर से कुछ दूर बाइक खड़ी की और महिला को बेहद नजदीक से गोली मार दी। इससे पहले की परिवार कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार हो गया। फौरन महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज जारी है। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जफर करीब तीन साल पूर्व समा की पोती को भगाकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से नही की, बाद में पोती को ढूंढकर उसे वापस घर ले आए थे। इधर परिवार ने जफर की बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में समा देवी ने अपनी पोती की भी शादी कर दी। इसके बाद से जफर परिवार से बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार रात को समा अपने पोती और बेटे की पत्नी के साथ घर बाहर बैठी थी। उसी दौरान जफर समा को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उत्तम नगर थाना पुलिस आरोपी जफर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed