फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चालक को अगवा कर पानी का टैंकर लूटा

चालक को अगवा कर पानी का टैंकर लूटा

Sat, 29 Dec 2018 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
चालक को अगवा कर पानी का टैंकर लूटा
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

चालक को अगवा कर पानी का टैंकर लूटा
- कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में कार सवार बदमाशों ने चालक को अगवा कर पानी का टैंकर (ट्रक) लूट लिया। बदमाश चालक को गाजियाबाद के पास कार से फेंककर फरार हो गए। एक टैक्सी चालक की मदद से पीड़ित ने अपने मालिक व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान रोहित कुमार (29) के रूप में हुई है। मूलत: दरभंगा बिहार का रहने वाला रोहित द्वारका स्थित एलएमटी लेबर कॉलोनी में रहता है। वह प्रवीण सैनी के पानी का टैंकर चलाता है। शुक्रवार रात वह निर्माणाधीन इंदिरा गांधी अस्पताल में पानी की सप्लाई करने जा रहा था। विपिन गार्डन के कब्रिस्तान के पास एक स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने टैंकर को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने उसे धक्का देकर ड्राइविंग सीट से हटा दिया जबकि दूसरी तरफ से ट्रक पर चढ़े दो बदमाशों ने उसके गर्दन को नीचे की तरफ झुका दिया। एक बदमाश ट्रक को चलाने लगा। डेढ़ से दो किलोमीटर चलने के बाद बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर स्विफ्ट कार में सीट के बीच में बिठा दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके जेब से नकदी, मोबाइल और अन्य कागजात निकाल लिए। करीब एक घंटे बाद बदमाश उसे एक सुनसान जगह पर छोड़कर टैंकर समेत फरार हो गए।
विज्ञापन

पास ही कॉलोनी में जाने पर पता चला कि यह जगह रामनगर गाजियाबाद है। एक टैक्सी चालक के मोबाइल से पीड़ित चालक ने घटना की जानकारी अपने मालिक व पुलिस को दी। उसके बाद उत्तम नगर थाना पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed