फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पीवीआर सिनेमा से 14 लाख रुपये उड़ाने वाला अकाउंटेंट समेत तीन गिरफ्तार

पीवीआर सिनेमा से 14 लाख रुपये उड़ाने वाला अकाउंटेंट समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 07:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
पीवीआर सिनेमा से 14 लाख रुपये उड़ाने वाला अकाउंटेंट समेत तीन गिरफ्तार
पीवीआर से 14 लाख लेकर हो गए थे चंपत, धरे
विज्ञापन

अकाउंटेंट ने रची थी साजिश, पुलिस ने छानबीन के बाद तीन को दबोचा
कंपनी का फर्जी कर्मचारी बनकर कैश जमा कराने के बहाने की वारदात


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा थाना पुलिस ने पीवीआर सिनेमा के 14 लाख रुपये ठगी कर फरार होने के मामले में अकाउंटेंट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 12.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान विष्णु गार्डन निवासी अमरिक सिंह, उसका साथी विष्णु गार्डन एक्सटेंशन निवासी अमरिक सिंह उर्फ लक्की और चंद्र विहार निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है। आरोपी कैश जमा कराने के बहाने फर्जी कंपनी का कर्मचारी बनकर आए शख्स 14 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए थे।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 30 अप्रैल को पीवीआर सिनेमा नारायणा के मैनेजर ने थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि सिनेमा घर का कैश एक्सिस बैंक में जमा करवाने का काम एक निजी कंपनी के पास है। 30 अप्रैल को लक्ष्मण नाम का शख्स कंपनी का कर्मचारी बनकर आया और जमा करने के लिए 14 लाख रुपये लेकर चला गया। आरोपी ने कंपनी का पहचान पत्र भी दिखाया। कुछ देर बाद कंपनी का असली कर्मचारी राहुल दीक्षित रुपये लेने आया, तब फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच के दौरान पीवीआर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। साथ ही विष्णु गार्डन निवासी अकाउंटेंट अमरिक सिंह से पूछताछ की, जिसने आरोपी को रुपये दिए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने साथियों संग मिलकर पूरी साजिश रची। कैश लेने के लिए पीवीआर सिनेमा में अमित सिंह आया था। पूरे रुपये विष्णु गार्डन एक्सटेंशन निवासी अमरिक सिंह उर्फ लक्की के घर पर रखे गए थे।
विज्ञापन


आरटीवी ने युवक को कुचला, मौत
नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके के पंखा रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार आरटीवी ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है। युवक की उम्र 25 साल है। पुलिस के अनुसार युवक जीवन पार्क के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार आरटीवी आई और युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक के पास से कोई कागजात नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को डीडीयू अस्पताल में रखवाकर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed