फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   गोकुलपुरी में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट...

गोकुलपुरी में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट...

Wed, 16 Jan 2019 07:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
गोकुलपुरी में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट...
रास्ते से हटने को कहा तो दो बहनों को हेलमेट से पीटा
विज्ञापन

गोकुलपुरी में वारदात, तीन लड़कों ने छेड़छाड़ भी की

लड़कों के परिजनों पर भी लगाया मारपीट करने का आरोप
कहा-केस हल्का करने को पुलिस ने लड़कों की भी शिकायत ली

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोकुलपुरी में स्कूटी सवार दो बहनों के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गई, बल्कि विरोध करने पर दोनों पर हेलमेट से भी हमला कर दिया। पीड़िताओं का आरोप है कि बीच सड़क पर खड़े तीन लड़कों को उन्होंने हटने को कहा था। इसी बात पर तीनों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान लड़कों के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी दोनों लड़कियों को पीटा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद जल्द ही मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। लड़कियों का आरोप है कि केस को हल्का करने के लिए पुलिस ने लड़कों की ओर से भी शिकायत ले ली है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ओर से मारपीट की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सलमा (26) और शालू (23) (दोनों का बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोकुलपुरी के गंगा विहार में रहती हैं। सलमा शाहदरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार रात उसे दफ्तर से घर लौटते समय देर हो गई। उसने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर शालू को स्कूटी लेकर उसे ले जाने के लिए बुलाया। करीब 9.30 बजे शालू वहां पहुंची और दोनों घर लौटने लगीं। रास्ते में तीन युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। शालू ने लड़कों से रास्ता देने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर लड़के उनसे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर लड़कों ने हेलमेट से हमला कर दिया। इसी दौरान कुछ महिलाएं वहां आ गईं। उन्होंने भी लड़कियों को पीटा। सलमा ने घर फोन कर परिजनों को बुलाया, तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि मंगलवार शाम तक पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया था। उल्टा उन पर भी मारपीट करने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने लड़कों की ओर से भी शिकायत ले ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed