{"_id":"5ce014d3bdec22072b5a5c1f","slug":"191558189267-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगाकर ठगी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगाकर ठगी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगा
बनाते थे कार्ड का क्लोन, 4 धरे
400 से ज्यादा कार्ड बरामद, तिलक नगर में 88 लोगों ने दी थी खाते में सेंध की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में 88 लोगों ने पुलिस को बैंक खाते में सेंध लगने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने एटीएम में स्किमिंग मशीन लगा कार्ड की क्लोनिंग कर ठगी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15.5 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, 300 बिना क्लोनिंग के कार्ड, 85 क्लोन कार्ड, तीन लग्जरी गाड़ियां एक पिस्टल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों पर पहले से 20 मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले दर्ज खातों में सेंध की शिकायत पर निरीक्षक गुरुसेवक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूछताछ के अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के नजफगढ़ निवासी धर्मेंद्र सैनी (38), सुनील कुमार (36), उत्तम नगर निवासी सिद्धार्थ (30) और कन्हैया नगर निवासी मयंक शुक्ला (27) को गिरफ्तार किया गया। धर्मेंद्र सैनी सरगना है और सिद्धार्थ के साथ दिल्ली के अलावा जयपुर और मुंबई में भी ऐसी वारदात कर चुका है। बदमाशों ने बताया कि जिन एटीएम बूथ में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता था, वे वहां स्किमिंग मशीन लगा लोगों के एटीएम कार्ड का डाटा ट्रांसफर कर लेते थे। उस डाटा से क्लोन कार्ड तैयार कर लोगों के खाते में सेंध लगाते थे।
पुलिस ने बदमाशों के पास से स्किमिंग मशीन, बिना क्लोन किए 300 कार्ड, 85 क्लोन कार्ड और 30 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा 50 डाटा केबल, यूएसबी चार्ज केबल, चार बैटरीयुक्त प्लास्टिक पैनल, चिप, छोटा कैमरा, 6 प्लास्टिक पैनल, चार माउस, पैनल में लगने वाली 12 बैटरी, कार्ड रीडर की 30 छोटी बैटरी, चार कार्ड रीडर, एक पिस्टल, 16 कारतूस, एसयूवी, आई 20 कार, एक स्कॉर्पियो, दो लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और 15.60 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी पर स्प्रे करते थे काला कैमिकल
आरोपियों ने बताया कि पहले वे बिना सिक्योरिटी वाले एटीएम बूथ के इलाके में रेकी करते थे। एटीएम बूथ चिन्हित करने के बाद मयंक जाकर उनमें लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला केमिकल स्प्रे कर देता था। उसके बाद धर्मेंद्र सैनी एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगाता था। इसमें मेमोरी कार्ड, बैटरी और कैमरे होते थे। यह डिवाइस एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों के कार्ड का डाटा और उनके पासवर्ड चुरा लेती थी। बदमाश लैपटॉप और कार्ड राइटर की मदद से क्लोन कार्ड तैयार करते और उससे लोगों के खाते से रुपये निकाल लेते थे। पूछताछ में बदमाशों ने द्वारका, महीपालपुर, पालम, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, विकासपुरी सहित अन्य जगहों के एटीएम में डिवाइस लगाने की बात कही है।