फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शराब के पैसों के लिए पिता मासूम को परोस रहा था दोस्तों के सामने

शराब के पैसों के लिए पिता मासूम को परोस रहा था दोस्तों के सामने

Wed, 20 Mar 2019 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
शराब के पैसों के लिए पिता मासूम को परोस रहा था दोस्तों के सामने

विज्ञापन
राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घिनौनी वारदात
-----------------------------------------------
शराब के लिए पिता मासूम को
परोस रहा था दोस्तों के सामने
- शराब के नशे में खुद भी कर रहा था दुष्कर्म, ट्यूशन टीचर से मासूम ने बताई बात
- पुलिस ने मामला दर्ज किया, 164 के बयान में पिता के दो दोस्तों के भी नाम लिए
- पुलिस ने पिता समेत तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पंजाबी बाग इलाके में शराब के नशे में धुत एक पिता न सिर्फ अपनी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था, बल्कि शराब के रुपयों के लिए वह अपने दोस्तों के आगे भी परोस देता था। पिछले काफी समय से चल रही इस घिनौनी वारदात का खुलासा मासूम की ट्यूशन क्लास में हुआ। बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की तो टीचर ने उससे पूछताछ की। मासूम ने रोते हुए पिता की करतूत के बारे में बताया। तुरंत एक एनजीओ की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के 164 के बयान हुए तो पिता के दो दोस्तों द्वारा दुष्कर्म करने का पता चला। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पंजाबी बाग थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सात वर्षीय मासूम परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। मां बीमार होने के कारण मायके में इलाज के लिए चली गई है। उसका पिता रिक्शा चलाता है। मासूम पास के एक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। छात्रा घर के पास ही एक घर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। पिछले दिनों ट्यूशन पढ़ने के दौरान उसने टीचर से अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही और रोने लगी। टीचर को कुछ शक हुआ, उसने बच्ची का भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बच्ची ने शराब के नशे में रात के समय पिता द्वारा ही दुष्कर्म करने की बात बताई। एक एनजीओ की मदद से फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर बच्ची के बयान पर उसके 40 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम के 164 के तहत बयान कोर्ट में करवाए तो मासूम ने एक नया खुलासा किया, जिससे पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी शराब के पैसों के लिए अपनी बेटी को अपने दो दोस्तों के आगे परोस रहा था। आरोपी अलग-अलग समय में मासूम को हवस का शिकार बना रहे थे। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed