फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   उतराखंड के लिए भी उपयोगी-- मेट्रो ट्रैक पर कूदा माता-पिता से नाराज उतराखंड का युवक, मेट्रो कर्मियों बाल-बाल बचाई जान

उतराखंड के लिए भी उपयोगी-- मेट्रो ट्रैक पर कूदा माता-पिता से नाराज उतराखंड का युवक, मेट्रो कर्मियों बाल-बाल बचाई जान

Sat, 19 Jan 2019 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड के लिए भी उपयोगी--  मेट्रो ट्रैक पर कूदा माता-पिता से नाराज उतराखंड का युवक, मेट्रो कर्मियों बाल-बाल बचाई जान
संशोधित...एक लाइन हटाई है। उत्तराखंड के खटीमा लिए भी उपयोगी
विज्ञापन


माता-पिता से नाराज युवक मेट्रो
ट्रैक पर कूदा, कर्मियों ने बचाया
कई दिन से दिल्ली में भटक रहा था उत्तराखंड के खटीमा का युवक
अरुण कुमार
नई दिल्ली। माता-पिता से नाराज होकर उत्तराखंड के खटीमा से दिल्ली पहुंचा युवक अचानक मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। यह देख यात्रियों ने बचाने के प्रयास किए। गनीमत रही कि मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों ने उसे ट्रेन आने से कुछ ही पल पहले ट्रैक से बाहर निकाल लिया। बाद में डीएमआरसी प्रबंधन और मेट्रो पुलिस ने उसे परिजनों से मिलवा दिया। युवक को ट्रैक से हटाने में करीब 20 मिनट तक मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई।

घटना शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। यहां यात्रियों की भीड़ में मौजूद युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया। यह देख यात्रियों ने शोर मचा दिया और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को ट्रेन आने से कुछ ही पल पहले ट्रैक से बाहर निकाल लिया। पूछताछ में युवक की पहचान उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र निवासी जाहिद पुत्र मुन्नवर (22) के रूप में हुई। वह पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बता रहा था, लेकिन उसके पास मिले कागजात से मेट्रो रेल पुलिस को उसके परिजनों का मोबाइल नंबर मिल गया। फोन करने पर पता लगा कि जाहिद माता-पिता से झगड़ा करके करीब 10 दिन पहले घर से निकल गया था। परिवार उसे हर जगह तलाश रहा था। मेट्रो पुलिस से बेटे की सूचना मिलने पर परिजनों ने शुक्रिया अदा किया। पुलिस के मुताबिक, जाहिद 10 दिन से दिल्ली में भटक रहा था। उसके पास रहने का भी ठिकाना नहीं था और वह तनाव में था। पुलिस का कहना है कि वह ट्रैक पर कूदने का कारण नहीं बता रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने ट्रैक पार करने के लिए उस पर छलांग लगाई। शनिवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed