{"_id":"5cdb0bc2bdec22078812708c","slug":"181557859266-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर चार लाख में दिलवा रहा था यूएस का वीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर चार लाख में दिलवा रहा था यूएस का वीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर वीजा के लिए लगाए फर्जी कागजात
यूएस एंबेसी ने पुलिस को दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार
कागजात तैयार करने वाले युवक की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर एक युवक यूएस एंबेसी में वीजा के लिए पहुंचा। युवक ने वीजा के लिए जो कागजात लगाए थे, जांच में वह फर्जी निकले। एंबेसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान नितिन ने बताया कि अमित छिल्लर नामक युवक ने उसे यूएस का वीजा और नौकरी दिलवाने के नाम पर चार लाख रुपये में सौदा किया था। अमित ने ही सारे कागजात तैयार कर उसे बाकायदा वीजा के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर भेजा था। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी अमित छिल्लर की तलाश कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अमित ने इस तरह जालसाजी कर कितने लोगों को विदेश भिजवाया है।
पुलिस के मुताबिक, नितिन ने पिछले दिनों यूएस वीजा के लिए एंबेसी में आवेदन किया था। नितिन ने खुद को थॉम कंपनी में मर्चेंट अधिकारी बताकर कंपनी का ऑफर लेटर भी दिखाया था। एंबेसी ने जब नितिन के कागजात की जांच की, तो वे फर्जी निकले। मामले की सूचना चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह यूएस में नौकरी के लिए जाना चाहता था। उसकी मुलाकात अमित छिल्लर नामक युवक से हुई। अमित ने यूएस का वीजा और नौकरी लगवाने का वादा किया। बदले में अमित ने नितिन से चार लाख की मांग की। दो लाख रुपये काम से पहले और दो लाख काम होने के बाद। नितिन ने दो लाख रुपये अमित को दे भी दिए थे। वीजा के लिए इंटरव्यू कराने के लिए अमित ने बाकायदा नितिन की एक्सपर्ट लोगों से इंटरव्यू की तैयारी करवाई। पूरी तैयारी होने के बाद उसे इंटरव्यू के लिए भेजा गया, लेकिन एंबेसी पहुंचने पर नितिन की पोल खुल गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।