फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिरहम देने के नाम पर साइबर कैफे संचालक से ठगी

दिरहम देने के नाम पर साइबर कैफे संचालक से ठगी

Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
दिरहम देने के नाम पर साइबर कैफे संचालक से ठगी
दिरहम देने का झांसा देकर थमा दिए कागज के टुकड़े
विज्ञापन

रानी बाग इलाके में कैफे संचालक से एक लाख रुपये की ठगी, आरोपी फरार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रानी बाग इलाके में दिरहम (विदेश मुद्रा) देने का झांसा देकर ठगों ने साइबर कैफे संचालक से एक लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने बृजेश मिश्रा (30) को कागज के टुकड़े थमा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

बृजेश सपरिवार मिलन विहार बुराड़ी में रहता है। वह इलाके में साइबर कैफे चलाता है। उनका कहना है कि एक सप्ताह पहले एक युवक ने उसे फोन कर बताया कि उसके पास काफी मात्रा में दिरहम है, जिसे वह बेचना चाहता है। युवक के कई बार फोन करने पर बृजेश ने उससे सौ दिरहम ले लिया। जिसे कैश करवाने पर उसे 1600 रुपये मिले। युवक ने बृजेश को बताया कि उसके पास बीस हजार दिरहम हैं, जिसे वह एक लाख रुपये में बेचना चाहता है। बृजेश दिरहम खरीदने को राजी हो गया। वह बुधवार को दोपहर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा। वहां युवक अपने दोस्त के साथ बृजेश को मिला। युवक कागज में लपेट कर दिरहम उसे सौंप दिया और उससे एक लाख रुपये लेकर चला गया। युवकों के जाने के बृजेश ने कागज को खोला, जिसमें कागज के टुकड़े निकले। पुलिस शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी के जरिये आरोपी की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed