फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   नए साल के जश्न में कार पर चढ़कर कर रहे थे फायरिंग, दो गिरफ्तार

नए साल के जश्न में कार पर चढ़कर कर रहे थे फायरिंग, दो गिरफ्तार

Thu, 03 Jan 2019 05:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न में कार पर चढ़कर कर रहे थे फायरिंग, दो गिरफ्तार
शराब पीकर कार पर चढ़कर कर रहे थे फायरिंग, दो धरे
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नए साल के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ। नंद नगरी में बीच-सड़क पर स्कोर्पियो गाड़ी में संगीत बजाकर शराब के नशे कुछ लड़के डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़का कार की छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने निशांत उर्फ बीड़ी (29) और सुमित (21) को दबोच लिया। निशांत संगम विहार थाने का बीसी है। आरोपी सुमित के पास से पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने स्कोर्पियो कार कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

31 दिसंबर की रात 2.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ए-ब्लॉक नंद नगरी में कुछ लड़के तेज आवाज में संगीत चलाकर कार की छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नाइट पेट्रोलिंग कर रहे एसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कुछ लड़के वहां से फरार हो गए। निशांत और सुमित को कार व पिस्टल समेत पुलिस ने दबोच लिया। दोनों ने बताया कि वह परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहते हैं। वह यहां नए साल का जश्न मनाने दोस्तों के पास आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed