फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शाहदरा में 12वीं कक्षा के छात्र ने कर दी थी नौंवी की छात्रा की हत्या...

शाहदरा में 12वीं कक्षा के छात्र ने कर दी थी नौंवी की छात्रा की हत्या...

Sun, 17 Mar 2019 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
शाहदरा में 12वीं कक्षा के छात्र ने कर दी थी नौंवी की छात्रा की हत्या...
संशोधित
विज्ञापन

--
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ


12वीं के छात्र ने की थी 9वीं की छात्रा की हत्या
- ट्यूशन में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम
- आरोपी छात्र की निशानदेही पर शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा इलाके में ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने 9वीं की छात्रा (14) की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन इमारत में अंजाम दिया गया। परिजनों ने शाहदरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस आरोपी छात्र तक पहुंची। रविवार को उसकी निशानदेही पर छात्रा का शव निर्माणाधीन इमारत से बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव इससे इंकार कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोच लिया। पुलिस वारदात में और भी लड़कों के शामिल होने की आशंका जता रही है।

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन और है। छात्रा पूर्वी दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में नौवीं में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर को वह अपने दोस्त से मिलने की बात कर घर से निकली थी। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नही लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। छात्रा का मोबाइल बंद आया। इधर परिवार ने रात करीब 9:30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया था, जिसके बाद वह बाहर निकली थी। पुलिस ने फौरन छात्रा के मोबाइल की सीडीआर निकली तो आखिरी कॉल नवीन शाहदरा के ही रहने वाले 17 वर्षीय एक किशोर की निकली।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात को उसके घर पहुंचकर उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि दोनों दिन में आइसक्रीम खाने साथ गए थे, लेकिन बाद में लड़की अपने घर जाने की बात कर चली गई थी। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ तो आरोपी से परिजनों की मौजूदगी में सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपी ने हत्या कर शव को निर्माणाधीन इमारत में फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस सूत्रों का दावा है कि छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव के मुताबिक ट्यूशन पढ़ने के दौरान छात्रा ने आरोपी छात्र को डांट दिया था, जिसके बाद टीचर ने भी डांटा था। इसका बदला लेनेे के लिए छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म हुआ है या नही उसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed