फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लूटकर आरोपी फरार

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लूटकर आरोपी फरार

Wed, 19 Dec 2018 12:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लूटकर आरोपी फरार
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की
विज्ञापन

कोशिश, लूटपाट कर फरार
- परिवार ने कहा, हिरासत से फरार हुआ आरोपी, पुलिस का इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में एमसीडी से सेवानिवृत्त 76 वर्षीय शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पड़ोसी लूटपाट के इरादे से घर में घुसा और वारदात के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तकिये से उनका दम घोंटने की भी कोशिश की। बाद में वह लूटपाट कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। पुलिस वारदात को पड़ोसियों के बीच का झगड़ा करार दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पीड़िता पहाड़गंज इलाके में अकेली रहती हैं और बीमार रहती हैं। 2002 में वह रिटायर्ड हुई थीं। आरोप है कि बुधवार सुबह पड़ोसी मुंह पर रुमाल बांधकर घर में घुसा और महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान रुमाल चेहरे से हट गया। पहचान होने पर आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तकिये से दम घोंटकर हत्या की कशिश की। महिला के बेेहोश होने पर वह घर में रखा कैश और लाखों के जेवरात लूटकर भाग गया। एक रिश्तेदार के घर पहुंचने पर वारदात का पता चला। सूचना पुलिस को देकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। इधर, पुलिस ने छानबीन के बाद मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी भागा नहीं है, बल्कि पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed