फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चोर पकडने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

चोर पकडने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
चोर पकडने के दौरान पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
मुजफ्फरनगर के लिए भी
विज्ञापन


चोर पकड़ने गई पुलिस टीम
पर हमला, तीन घायल
- पुलिस ने दो को दबोचा, चोरी की दो कारें भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार रात वाहन चोर पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने वहां से पूर्वी मंडावली निवासी कुणाल उर्फ तरुण (40) और मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी शाहिद (35) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो कारें, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक नकली पिस्टल मिली है।

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम बदमाश कुणाल के वाहन चोरी करने के लिए साथियों संग हेडगेवार अस्पताल के पास आने की सूचना मिली थी। एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) के एसआई रोहताश, एएसआई महेश चंद, हवलदार गिरिराज, सिपाही मोनू, सौरभ, गौरव, राजदीप, दीपक और अनिल की टीम ने न्यू संजय अमर कॉलोनी के पास डेरा डाल दिया। देर रात करीब एक बजे बदमाश कार में आए और दूसरी कार के पास रुककर कुछ सामान उतारने लगे। पुलिस टीम ने ललकारा तो बदमाशों से हमला कर दिया। इसमें सिपाही गिरीराज व एसआई रोहताश जख्मी हो गए। उधर, कुणाल को काबू करने के प्रयास में सिपाही सौरभ जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। उनके पास से बरामद एक कार दरियागंज और दूसरी फरीदाबाद से चोरी गई थी। एक आरोपी ने पुलिस पर नकली पिस्टल तानकर डराने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed