{"_id":"5c79b4d7bdec22499d2733b8","slug":"131551480023-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को अगवा कर ओला कैब लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को अगवा कर ओला कैब लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और हिसार के लिए उपयोगी
चालक को अगवा कर ओला
कैब लूटने वाले दो गिरफ्तार
- किराए पर लेकर वारदात, तमंचा और खिलौने वाली पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ और पंजाबी बाग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चालक को अगवा कर ओला कैब लूटने वाले दो बदमाशों नोएडा के निठारी निवासी राहुल यादव (28) और हरियाणा के हिसार निवासी जितेंद्र (24) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तमंचा, एक खिलौने वाली पिस्टल, कार की चाबी और लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी अंकित राव ओला कैब चलाता है। 26 फरवरी की देर रात वह रोहिणी से सवारी छोड़कर जा रहा था। उसे पंजाबी बाग से एयरपोर्ट के लिए एक बुकिंग मिली। दो युवक कैब में बैठे और दिल्ली कैंट के पास गाड़ी रुकवाकर एक दोस्त के आने की बात कही। कार रुकते ही दोनों ने पिस्टल निकालकर अंकित को कब्जे में कर पीछे की सीट पर बिठा दिया। एक बदमाश कार चलाने लगा, जबकि दूसरे ने अंकित से दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिए। बदमाशों ने नारायणा इलाके में एटीएम बूथ रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन वह खराब था। बदमाश उसे आजादपुर के पास उतारकर कार करनाल बाईपास की ओर लेकर चले गए। अंकित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपियों को मादीपुर इलाके में गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वे दोस्त हैं। राहुल निजी टैक्सी और जितेंद्र ओला कैब चलाता है। राहुल ने ओला कैब लूटने की साजिश रची।