फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   नाडा का स्टडी वीजा के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नाडा का स्टडी वीजा के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 07:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
नाडा का स्टडी वीजा के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने की ठगी
विज्ञापन


कोचिंग संस्थान चलाने वाले ने युवती से 11 लाख ऐंठे
पुलिस ने पिता को दबोचा, बेटे की कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने स्टडी वीजा के नाम पर कनाडा का वीजा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक कबूतरबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरमीत सिंह वालिया के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी बेटे के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करता था। पुलिस उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि सतेंद्र कौर नाम की युवती ने ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि गत वर्ष जून- जुलाई माह में रेड लीफ एजुकेशनल कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड में एक महीने की इंटरनेशनल इंग्लिश लेंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम की कोचिंग ली। संस्थान चलाने वाले हरमीत सिंह वालिया और उसके बेटे हरमनदीप वालिया ने उससे कनाडा में वीजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में 11 लाख रुपये की मांग की। उनकी बातों में आकर सतेंद्र कौर ने रुपये दे दिए, लेकिन जल्द पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया है। सतेंद्र कौर की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसके कार्यालय व पीतमपुरा स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक सूचना पर हरमीत सिंह को डी मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि हरमीत पर हरियाणा में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बाप-बेटे ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed