Crime In Delhi : आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से ढाई करोड़ का सोना लूटा, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
कर्मचारी सोने की सप्लाई करने कानपुर गया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह बाहर निकल रहा था। इसी दौरान एक बदमाश उसका बैग झपटकर भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को दबोच लिया लेकिन बदमाश बैग को अपने एक साथी के हवाले कर दिया। दूसरा बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से वापस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे एक आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से बदमाशों ने करीब ढाई करोड़ का सोना लूट लिया। कर्मचारी सोने की सप्लाई करने कानपुर गया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह बाहर निकल रहा था। इसी दौरान एक बदमाश उसका बैग झपटकर भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को दबोच लिया लेकिन बदमाश बैग को अपने एक साथी के हवाले कर दिया। दूसरा बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ कर पुलिस फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है, लेकिन फरार बदमाशों के बारे में पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
आकाश गोयल सपरिवार फरीदाबाद के विजेता सोसाइटी में रहता है। उसका कूंचा महाजनी, चांदनी चौक सोने चांदी का कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि 12 मई को उसने अपने कर्मचारी सुशील दुबे को 42 सौ ग्राम सोना देकर कानपुर भेजा था। कानपुर में सोना की सप्लाई नहीं होने पर उसका कर्मचारी 14 मई की दोपहर पौने एक बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। काफी देर होने पर जब वह नहीं आया तो आकाश ने सुशील को फोन लगाया। सुशील ने बताया कि स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ से निकलने के दौरान एक बदमाश उसका बैग झपटकर भाग गया।
इस सूचना पर आकाश तुरंत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने पहुंचा। जहां सुशील ने उसे बताया कि वह स्टेशन के बाहर निकल रहा था, तभी एक बदमाश उसके हाथ से बैग झपटकर भागने लगा। शोर मचाते हुए वह बदमाश के पीछे भागा। भागते बदमाश को देखकर लोगों ने उसे बैग समेत दबोच लिया। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश अपने एक साथी को बैग दे दिया। उसका साथी बैग लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
कई ठिकानों पर दबिश...
पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव इंद्री, मेवात हरियाणा निवासी भूपेंद्र उर्फ सोनी पंवार के रूप में हुई है। कारोबारी ने बताया कि जिस बैग को बदमाश लेकर भागे हैं, उसमें करीब दो करोड़ से ज्यादा रुपये का सोना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान कर ली गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम गठित की है, जो बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।