फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime Capital Delhi: Murder by stabbing in Mangolpuri

Crime Capital Delhi : मंगोलपुरी में चाकू घोंपकर हत्या, शाहदरा में भी कत्ल, अलीपुर में यमुना किनारे मिली लाश

Mon, 08 May 2023 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 12:24 AM IST
सार

आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि पुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हत्या के तीन मामले उजागर हुए हैं। 

विज्ञापन
Crime Capital Delhi: Murder by stabbing in Mangolpuri
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली को अपराध की राजधानी यूं ही नहीं कहा जाता। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि पुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हत्या के तीन मामले उजागर हुए हैं। 

विज्ञापन


थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्या
मंगोलपुरी में एक युवक की रविवार तड़के चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जितेंद्र (28) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। शुरुआती जांच में पता चला कि भाई की रिसेप्शन पार्टी के दौरान जितेंद्र कुछ लड़कों के साथ शराब पी रहा था। उसने एक लड़के को खाने का सामान लेकर आने को कहा। मना करने पर उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसका बदला लेने के लिए उक्त लड़के ने साथियों के साथ मिलकर घर आने के दौरान जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगोलपुरी निवासी जतिन, मोहित और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र अपने पिता नंदलाल, मां मीना, बड़े भाई रत्न और रवि के साथ मंगोलपुरी के एल ब्लॉक में रहता था। पिता नंदलाल ने बताया कि शनिवार रात जितेंद्र अपने बड़े भाई की रिसेप्शन पार्टी में आया था। रात करीब तीन बजे कार्यक्रम खत्म हुआ। उसके बाद जितेंद्र घर जाने के बजाय दूसरी गली में हो रहे जागरण में चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र को 6.15 बजे मंदिर के पास चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या.
शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शनिवार देर रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरुण उर्फ राहुल (30) के रूप में हुई है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इन्कार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अरुण उर्फ राहुल परिवार के साथ सी-ब्लॉक, न्यू संजय अमर कालोनी, विश्वास नगर, शाहदरा में रहता था। वह गांधी नगर इलाके में साफ-सफाई का काम करता था। शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद राहुल किसी काम से घर के बाहर निकला था। राहुल के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि गली से बाहर निकलते ही मोहल्ले में रहने वाले करण नामक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने उससे फोन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

यमुना किनारे युवक का शव मिला, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे
अलीपुर स्थित यमुना नदी के किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को झंगोला ठोकर संख्या सात के पास यमुना किनारे एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। साथ ही मुंह पर कपड़ा बंधा था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव दो दिन पुराना है। आशंका है कि शव हरियाणा की ओर से बह कर आया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे यमुना नदी में फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed