फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime branch of delhi police arrests prized woman wanted in husband murder

11 साल बाद हत्यारन पत्नी गिरफ्तार: प्रेमी से कराई पति की हत्या, अंगों को 70 किमी दायरे में फेंका

Tue, 20 Jul 2021 06:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 06:20 AM IST
सार

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, शकुंतला के खिलाफ उसके पति की हत्या करने का मामला 16 अप्रैल, 2011 में कापसहेड़ा थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी। 

विज्ञापन
crime branch of delhi police arrests prized woman wanted in husband murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पति की हत्या में वांछित इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। प्रेमी से शादी नहीं होने पर आरोपी महिला पति से नाखुश थी। उसने प्रेमी व उसके साथी से अपने पति की हत्या करा दी। आरोपियों ने शरीर के अंगों को अलवर और रेवाड़ी में करीब 70 किमी के दायरे में फेंक दिया था। प्रेमी व उसके साथी को वर्ष 2019 में गिरफ्तार कर लिया था और महिला फरार थी। दिल्ली पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, शकुंतला के खिलाफ उसके पति की हत्या करने का मामला 16 अप्रैल, 2011 में कापसहेड़ा थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन की देखरेख में एएसआई प्रदीप गोदारा की टीम शकुंतला की तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि महिला अलवर में कहीं रह रही है। इस टीम ने 15 दिन अलवर में रहकर 17 जुलाई को शकुंतला (28) को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी वर्ष 2011 में उसकी इच्छा के खिलाफ रवि से शादी कर दी थी, जबकि वह अपने प्रेमी कमल से शादी करना चाहती थी। इसके बाद उसने पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत शकुंतला ने रवि से उसे समालखा गांव में अपनी बहन के घर छोड़ा। वहां पर कमल सिंगला अपने साथी गणेश कुमार के साथ पहले से कार में इंतजार कर रहा था। यहां से कमल रवि को कार में यह कहकर ले गया कि उसे अकेले में बात करनी है। बाद में रस्सी से कमल ने रवि की गला घोटकर हत्या कर दी। ये रवि के शव को टपूकड़ा, अलवर ले गए और यहां कमल ने अपने गांव में रवि के शव को जमीन में दफना दिया। दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अक्तूबर में मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद प्रेमी के साथ रही
मामला दर्ज होने के बाद कमल उस जगह पर पहुंचा, जहां रवि के शव दबाया था। वहां से उसने शव के अंगों को निकाला और अलवर व रेवाड़ी जिलों में 70 किमी के दायरे में एक-एक कर फेंक दिया। पति की हत्या के बाद शकुंतला कमल के साथ रहने लगी थी। वर्ष 2017 में उसने कमल से शादी कर ली। कमल को अक्तूबर, 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह अलवर जेल में है। बाद में उसके ड्राइवर गणेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने शकुंतला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed