{"_id":"6b05b6851c77cb6370007a89","slug":"cricket-betting-racket-busted-two-accused-arrested-by-police-laptops-and-mobile-phones-seized-in-delhi-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; लैपटॉप व मोबाइल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; लैपटॉप व मोबाइल जब्त
Tue, 24 Nov 2026 09:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:39 PM IST
सार
दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान की पहली मंजिल पर बैठकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और रुपये गिनने की मशीन बरामद की है। लैपटॉप की जांच में सट्टेबाजी से संबंधित डाटा भी मिला है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 21 नवंबर को सुभाष नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान की पहली मंजिल पर क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। यहां दो लोग मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते मिले।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सट्टा लगाने वालों से फोन पर संपर्क कर उन्हें मैच के भाव बता रहे थे। इसके साथ ही लैपटॉप में बेटिंग असिस्टेंट आई-बुक एप्लीकेशन के जरिए सट्टे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, एचपी कंपनी का लैपटॉप और नकदी गिनने की मशीन बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष नगर निवासी सुखविंदर सिंह और पहाड़गंज निवासी सुनील सचदेवा के रूप में हुई है। पुलिस ने राजौरी गार्डन थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
