{"_id":"60cf7c588ebc3e2ee70ea5a0","slug":"covid-rules-were-being-blown-up-in-cafe-five-including-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कैफे में उड़ाई जा रही थी कोविड नियमों की धज्जियां, मालिक सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कैफे में उड़ाई जा रही थी कोविड नियमों की धज्जियां, मालिक सहित पांच गिरफ्तार
Sun, 20 Jun 2021 11:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:05 PM IST
सार
जिला प्रशासन को राजधानी एंक्लेव में कैफे चलने की सूचना मिली थी। जिसमें खुलेआम शराब और हुक्का परोसे जाने की बात कही गई। फिलहाल कैफे को खोलने का आदेश नहीं है। इसी के तहत एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर कैफे पर छापा मारा।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीत विहार इलाके में शनिवार रात एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर राजधानी एंक्लेव में चल रहे एक कैफे पर छापा मारा। पुलिस ने स्कोन किंग नाम के इस कैफे के संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने महामारी नियम के तहत मामला दर्ज करवाते हुए कैफे को सील कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को राजधानी एंक्लेव में कैफे चलने की सूचना मिली थी। जिसमें खुलेआम शराब और हुक्का परोसे जाने की बात कही गई। फिलहाल कैफे को खोलने का आदेश नहीं है। इसी के तहत एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर कैफे पर छापा मारा। जहां कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर कैफे चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के वक्त कैफे में हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि स्कोन किंग नाम के कैफे और रेस्तरां न्यू राजधानी एन्क्लेव में डीडीए कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित था। उन्होंने बताया कि जगह को सील कर दिया गया है और गिरफ्तार लोगों में उसका मालिक भी शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि कैफे मालिक पर जुर्माना लगाया गया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, कैफे बिना वैध लाइसेंस के चल रही थी और उसमें भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया है।