फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   court asks delhi police to send voice of sample of AAP mla Jarwal to fsl

डॉक्टर आत्महत्या मामला: आप विधायक जारवाल की आवाज के नमूने एफएसएल भेजने का निर्देश

Wed, 03 Mar 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
court asks delhi police to send voice of sample of  AAP mla Jarwal to fsl
नई दिल्ली। अदालत ने दिल्ली पुलिस को एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल की आवाज के नमूने तुरंत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में जमा करने का निर्देश दिया है। जारवाल पर 52 वर्षीय डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

राउज एवेन्यू अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने मामले की जांच में देरी पर पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि हर कदम पर देरी की जा रही है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि प्रकाश जारवाल व सह-आरोपी हरीश कुमार की आवाज के नमूने जल्द से जल्द एफएसएल में जमा करवाएं। अदालत ने जांच अधिकारी को 20 मार्च तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दरअसल अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि दोनों के नमूने लिए गए लेकिन उन्हें जांच के लिए लैब में जमा नहीं करवाया गया।
वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले दिनों गणतंत्र दिवस परेड व किसान आंदोलन में अधिकांश स्टाफ तैनात था। अदालत ने उनके तर्क को खारिज करते हुए कहा कि इससे पहले भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में जारवाल जमानत पर हैं और उन्होंने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट किसी अन्य रंग की स्याही से लिखा गया व मृतक के हस्ताक्षर भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारवाल के अधिवक्ता ने कहा कि मृतक की पत्नी ने आत्महत्या से ठीक एक सप्ताह पहले दिल्ली जल बोर्ड को एक शिकायत दी थी। उसमें जबरन वसूली के आरोप नहीं हैं और प्रकाश का नाम कहीं नहीं लिया गया। मृतक परिवार का मकसद उनके मुवक्किल को फंसाने का था क्योंकि मृतक और उसके बेटे को पानी के टैंकर की किसी भी गतिविधियों को अंजाम देने से दिल्ली जल बोर्ड से अलग किया गया था।

वहीं मृतक के बेटे का आरोप है कि उनके पिता जल बोर्ड में टैंकर के जरिये पानी सप्लाई करते थे और जारवाल ने रिश्वत मांगी थी जिसके न देने पर पानी सप्लाई व भुगतान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed