फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Couple dies of suffocation from smoke in Jagatpuri fire started from a lamp in a temple intensified by a compr

Delhi: धुएं में दम घुटने से जगतपुरी में दंपती की मौत, मंदिर के ज्योत से लगी आग; कंप्रेसर फटने से भड़की

Thu, 01 Jan 2026 04:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jan 2026 04:12 AM IST
सार

शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित हजारा पार्क-शिवपुरी में बुधवार दोपहर एक घर में आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती प्रेम सागर मल्होत्रा (80) और आशा मल्होत्रा (75) की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Couple dies of suffocation from smoke in Jagatpuri fire started from a lamp in a temple intensified by a compr
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित हजारा पार्क-शिवपुरी में बुधवार दोपहर एक घर में आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती प्रेम सागर मल्होत्रा (80) और आशा मल्होत्रा (75) की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के समय बुजुर्ग प्रेम सागर अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी वापस घर लौटीं तो आग लगी हुई थी। लोगों के रोकने के बावजूद वह जबरन पति को बचाने के लिए घर में घुस गईं और वहीं फंस गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद दोनों को बेसुध हालात में घर से निकाला। अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस दम घुटने से मौत की आशंका जता रही है।

विज्ञापन

 
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि प्रेम सागर मल्होत्रा अपनी पत्नी आशा मल्होत्रा के साथ गली नंबर-5, हजारा पार्क, शिवपुरी, जगतपुरी में अकेले रहते थे। इनके कोई संतान नहीं थी। प्रेम सागर एसबीआई में मैनेजर के पद से रिटायर थे। उम्र अधिक होने से वह अक्सर बीमार रहते थे और उनका घर से निकलना भी कम ही होता था। घर और बाहर का सारा काम आशा मल्होत्रा ही करती थीं। आशा के भतीजे प्रतीक चोपड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने फ्रिज पर रखे मंदिर में पूजा की। बाद में ज्योत जलाकर वह किसी काम से बाहर चली गईं। करीब एक बजे वह वापस आईं तो घर से धुआं निकल रहा था। लोगों के रोकने के बाद वह भागी-भागी अंदर पहुंची और वापस नहीं आईं। 1:30 बजे मामले की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 2:45 बजे आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मियों ने बताया कि फ्रिज के आग पकड़ने से उसका कंप्रेसर फटने से आग विकराल हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल में 72 साल की फाजिला ने तोड़ा दम
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुधवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 72 वर्षीय फाजिला किश्वर नाम की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आग लगने की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फाजिला पहले से श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं, जिससे घटना के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने की सूचना सुबह 4.41 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल की गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने कहा कि थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला सहित आठ निवासियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आग से जान-माल के नुकसान के अलावा इमारत के पास खड़े वाहनों को भी भारी क्षति पहुंची। दो कारें, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गए। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 


पहली मंजिल पर लगी थी आग : 
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस इमारत में आग लगी थी, वह चार मंजिला है। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। आग से उठी धुंआ ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक वृद्धा अपने बेटा व बहु के साथ दूसरी मंजिल पर रहती थी। आग पर पहली मंजिल पर ही काबू पा लिया था। मगर दूसरी व बाकी मंजिलों में धुंआ भर गया था। दम घुटने से वृद्धा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed