{"_id":"5f1f31a28ebc3e6399710f46","slug":"couple-cheated-2-36-crore-in-the-name-of-getting-a-flat-in-the-sports-village-ashram-news-noi526150984","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल गांव में फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपती ने 2.36 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल गांव में फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपती ने 2.36 करोड़ ठगे
विज्ञापन
नई दिल्ली। पति-पत्नी दिल्ली के खेलगांव में मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने में लगे हुए थे। आरोपियों ने कुरुक्षेत्र के जेल अधीक्षक को भी नहीं छोड़ा। आरोपी दिल्ली व कुरुक्षेत्र के अलावा हिमाचल प्रदेश में काफी लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। कनॉट प्लेस पुलिस ने रविवार को पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पत्नी व एक अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपी पति पांच वर्ष से फरार था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार, शिकायतकर्ता बांके बिहारी ने कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अतुल काक ने उसे खेल गांव में सस्ते दाम पर फ्लैट दिलाने की बात कही और बताया कि एमार एमजीएफ लि. ने एक फ्लैट कंफर्म कर दिया है। एक और आरोपी अनिल जैन ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसकी बेटी पूर्णिमा जैन एमार एमजीएफ लि. में काम करती है और वह सस्ते में फ्लैट दिला देगी। बाद में शिकायतकर्ता ने पूर्णिमा जैन के खाते में 2.36 करोड़ रुपये जमा करा दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बात करना बंद कर दिया। पीड़ित बांके बिहारी ने एमार एमजीएफ लि. में जाकर पता किया तो पता लगा कि पूर्णिमा जैन नाम की कोई महिला उनके यहां काम नहीं करती। इसके बाद पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ।
मामला दर्ज कर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने आईके झा की देखरेख में एएसआई बनवारी लाल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि आरोपी अपनी पत्नी पूर्णिमा जैन के साथ हिमाचल प्रदेश के सोलन में रह रहा है। एक पीड़ित ने जांच अधिकारी बनवारी लाल को बताया कि आरोपी अतुल काक व उसकी पत्नी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कहीं रह रहे हैं। एएसआई बनवारी लाल को ये भी पता लगा कि आरोपी ने कुरुक्षेत्र के जेल अधीक्षक के साथ भी ठगी की है। जेल अधीक्षक की सूचना के बाद एएसआई बनवारी लाल की टीम ने आरोपी पति अतुल काक को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पत्नी फरार हो गई। जांच में पता लगा कि आरोपी काफी लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।