{"_id":"5f36d86f8ebc3e3cff2ebed5","slug":"councillor-raised-the-issue-of-corruption-in-the-building-department-ashram-news-noi5298707146","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम पार्षदों ने उठाया बिल्डिंग विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम पार्षदों ने उठाया बिल्डिंग विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने बिल्डिंग विभाग में तैनात अधिकारियों के भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए। वहीं, तीन अधिशासी अभियंताओं के तबादले की भी मांग की। स्थाई समिति की बैठक में नेता सदन प्रवेश शर्मा ने कहा कि अभियांत्रिकी विभाग में तैनात दैनिक भत्ता कर्मचारियों को स्थाई करने को मंजूरी मिलनी चाहिए।
स्थाई समिति सदस्य बिपिन बिहारी ने कहा कि निगम की पांच से छह पार्किंग डीडीए की जमीन पर चल रही हैं। जिन्हें डीडीए की मंजूरी के बिना ही टेंडर निकालकर पुराने ठेकेदारों को दे दिया गया है। ऐसे में ठेकेदार भी लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं और मनमानी करते हैं। जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के ट्रांसफर से पहले नेताओं से भी राय ली जानी चाहिए।
वहीं, स्थाई समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में शाहदरा (उत्तरी) में दो और शाहदरा (दक्षिणी) में एक अधिशासी अभियंता है। ऐसे में भ्रष्टाचार को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए हमने आयुक्त से भी मांग की है कि ज्यादा दिनों तक इन क्षेत्रों में अधिकारियों को नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही इनके बदले में चार नए अधिकारियों की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
स्थाई समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पार्किंग को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए अब औचक निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में लापरवाही मिलने पर पार्किंग ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, निगम पार्षदों का कहना है कि पार्किंग ठेकेदार लोगों को बिना किसी पर्ची के 100-100 रुपये वसूल रहे हैं। इसके साथ ही पार्किंग में एरिया बढ़ाने के साथ अपनी मनमानी भी करते हैं।