{"_id":"615498aa8ebc3e6268469020","slug":"coronavirus-update-in-delhi-new-cases-increases-from-five-days-no-death-reported","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: राजधानी में फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा, पांच दिनों से लगातार बढ़ रही नए मामलों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: राजधानी में फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा, पांच दिनों से लगातार बढ़ रही नए मामलों की संख्या
Wed, 29 Sep 2021 10:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:17 PM IST
सार
एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इस दौरान 71983 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.06 फीसदी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले पांच दिन से लगातार दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर नए मामलों की संख्या 40 पार हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इस दौरान 71983 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.06 फीसदी संक्रमित पाए गए। हालांकि राहत की खबर है कि पिछले एक दिन में किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
दरअसल 23 सितंबर को एक दिन में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे लेकिन इसके बाद 24 सितंबर को 24 लोग संक्रमित मिले, लेकिन इसके बाद 25 सितंबर से रोजाना दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438821 हो चुकी है जिनमें से 1413342 मरीज ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 25087 मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ गए।
विज्ञापन
फिलहाल हर दिन नए मामले बढ़ने की वजह से सक्रिय केस भी बढ़कर 392 हो चुके हैं जिनमें से 107 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। वहीं 239 मरीजों का इलाज अस्पतालों में हो रहा है। पांच मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर अभी भी 1.74 फीसदी और संक्रमण दर 5.21 फीसदी है। जबकि पिछले तीन महीने से दैनिक संक्रमण दर एक फीसदी से भी नीचे दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में फिर बढ़े कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने की वजह से राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है। दो दिन पहले तक इनकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही थी जिसके चलते कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या घटकर 93 तक पहुंच गई लेकिन अब यह फिर से बढ़कर 97 तक पहुंच चुके हैं।
एक दिन में 1.80 लाख को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में टीकाकरण एक गति के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दिन में 1.80 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है जिनमें 81572 ने पहली खुराक ली है। जबकि 99 हजार लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण बढ़कर 1.75 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 1.19 करोड़ ने पहली और 56.35 लाख ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर लिया।