फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus IN delhi 91 found corona infected in one day in Delhi, infection doubled in 15 days

दिल्ली: अब एक दिन में 91 मिले कोरोना संक्रमित, 15 दिन में दोगुना हुआ संक्रमण

Mon, 20 Dec 2021 11:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Dec 2021 11:55 PM IST
सार

दिल्ली में एक दिन में 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 100 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पिछले एक दिन में 0.20 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं

विज्ञापन
coronavirus IN delhi 91 found corona infected in one day in Delhi, infection doubled in 15 days
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक दिन में 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 100 मरीजों को छुट्टी दी गई है। हालांकि, बीते रविवार की तुलना में नए मरीजों की संख्या कम है क्योंकि उस दौरान 107 नए मामले आए थे लेकिन संक्रमण दर 0.17 से बढ़कर 0.20 फीसदी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यह दर बीते 15 दिन में दोगुना हुई है। पांच दिसंबर को राजधानी में 0.9 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,42,288 हो चुकी है जिनमें से 14,16,656 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25101 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 531 हो चुकी है। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर अब 163 हुई है। 531 में 243 सक्रिय मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा कोरोना टीकाकरण को लेकर विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 30,080 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक 1.46 करोड़ लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है। वहीं 1.01 करोड़ लोग दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण खत्म भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed