फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus cases latest updates in Delhi 228 new cases reported and 10 died in a day

दिल्ली में कम हो रहे हैं कोरोना मरीज, एक दिन में 10 की मौत, 405 रोगी ठीक होकर गए घर 

Wed, 20 Jan 2021 10:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 Jan 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases latest updates in Delhi 228 new cases reported and 10 died in a day
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण की दर राजधानी में कम हो रही है। इसी के साथ नए मरीज भी लगातार कम मिल रहे हैं। मंगलवार को राजधानी में 0.36 फीसदी सैंपल ही संक्रमित मिले हैं। दो महीने पहले तक दिल्ली में हर दिन 15 फीसदी से अधिक सैंपल संक्रमित मिल रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में 228 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान ठीक होने के बाद 405 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इस बीच 10 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। विभाग के अनुसार, एक दिन में 63,161 सैंपलों की जांच की गई थी।
विज्ञापन


इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,049 पहुंच गई है। इनमें से 6,20,128 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस 10,774 लोगों की जान ले चुका है। अब दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 2147 है, जिनमें से 916 घरों में आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में फिलहाल कुल संक्रमण दर 6.29 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंताजनक यह है कि मृत्युदर अब भी 1.70 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत 1.40 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा, कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हो रही है। अभी 2168 इलाके ऐसे हैं, जिन्हें संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed