{"_id":"6162e85e8ebc3ed32248e223","slug":"coronavirus-cases-latest-update-in-delhi-one-death-and-29-cases-reported-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: सात दिन बाद संक्रमण से एक की मौत, 29 नए केस मिले, 58 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: सात दिन बाद संक्रमण से एक की मौत, 29 नए केस मिले, 58 मरीज हुए स्वस्थ
Sun, 10 Oct 2021 06:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:49 PM IST
सार
एक दिन में 58,989 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही। वहीं, 58 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,195 हो चुकी है जिनमें से 14,13,759 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में सात दिन बाद रविवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 29 नए केस मिले। इस माह कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत दर्ज की गई है। बीते सितंबर माह में पांच मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 58,989 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही। वहीं, 58 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,195 हो चुकी है जिनमें से 14,13,759 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, 25089 मरीजों की मौत हो चुकी है। हर दिन नए मामले कम होने की वजह से अब सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होकर 347 रह गई है जिनमें से 97 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 218 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा तीन कोरोना मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में अब भी कोरोना संक्रमण की ओवरऑल दर 5.09 और मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले पांच महीने से एक जैसी है। हालांकि नए मरीजों के मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन अभी भी 102 हैं।
1.90 करोड़ पार हुआ टीकाकरण
दिल्ली में कोरोना का टीकाकरण 1.90 करोड़ पार हो चुका है। अगले पांच दिन में यह संख्या दो करोड़ से भी अधिक हो जाएगी। रविवार तक की स्थिति देखें तो दिल्ली में 65.19 लाख लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है, जबकि कुल आबादी 1.50 में से 1.25 करोड़ लोगों को कम से कम एक खुराक अब तक मिल चुकी है।
पिछले एक दिन में 1.54 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अवकाश था लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में 45771 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।