फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona virus: railways will provide 10 thousand bottles of water daily to delhi police

कोरोना वायरस : दिल्ली पुलिस को रोजाना 10 हजार बोतलें पानी देगा रेलवे

Tue, 21 Apr 2020 11:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 21 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: railways will provide 10 thousand bottles of water daily to delhi police
रेल नीर बोतल - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में कोरोना के योद्धाओं को अब रेलवे पेय जल भी दे रहा है। जरूरतमंदों को खाना खिलाने के बाद रेलवे ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों को पेय जल मुहैया करवाया जाए। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस को प्रतिदिन 10 हजार पानी की बोतलें दी जाएंगी। आईआरसीटीसी के रेल नीर प्लांट से यह पानी दिया जाएगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी बेस किचन में बने पैक खाना भी वितरित करा रहा है। सुबह के साथ ही रात के खाने का भी प्रबंध गरीबों के लिए कर रहा है।  

विज्ञापन

राशन दुकानदारों को भी दिल्ली सरकार की मुआवजा योजना में शामिल करने की मांग

राजधानी के राशन दुकानदारों को भी दिल्ली सरकार की मुआवजा योजना में शामिल करने की मांग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने की है। बिधूड़ी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दिल्ली सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान कराएं। 

बिधूड़ी ने राशन दुकानदारों को भी पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग की है। रूप नगर इलाके में लगभग 1600 लोगों को राशन बांटने वाले एक दुकानदार के कोरोना पोजिटिव पाए जाने का हवाला देते बिधूड़ी ने कहा कि राशन दुकानदारों को पीपीई किट बेहद आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने पत्र में गरीबों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और इसकी मात्रा पर भी सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायकों ने दिल्ली के हालात से अवगत कराने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने का समय भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed