फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in delhi Loknayak hospital reserves beds for children 

दिल्ली में कोरोना: चौथी लहर में ज्यादा बच्चे हुए संक्रमित, अस्पतालों में बढ़े बेड, लोकनायक में छह वेंटिलेटर आरक्षित

Fri, 21 May 2021 09:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 21 May 2021 09:59 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना की आगामी लहर से बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका है। इसे देखते हुए अस्पतालों ने तैयारियां कर ली हैं। लोकनायक अस्पताल में छह वेंटिलेटर बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Corona in delhi Loknayak hospital reserves beds for children 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहले के मुकाबले ज्यादा बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों में पिछले दो माह में करीब 84 बच्चे भर्ती हुए हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि जिस हिसाब से इस बार रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमित बढ़े हैं। उसके मुकाबले बच्चों में संक्रमण के मामले काफी कम हैं। हालांकि, यह पिछली लहर के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में पिछले दो माह में आठ से 15 साल की उम्र के 29 बच्चे भर्ती हुए थे, पिछले बार यह संख्या आठ थी। इसी प्रकार जीटीबी अस्पताल में भी इस बार करीब 15 बच्चे भर्ती हुए हैं। पिछली बार यह संख्या पांच थी। फोर्टिस अस्पताल में पिछली लहर में 25 बच्चे भर्ती हुए थे, लेकिन इस बार यह संख्या 40 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न निजी अस्पतालों में भी औसतन पांच से आठ बच्चों को भर्ती किया गया था। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विशेषज्ञों के आकलन के हिसाब से आने वाली लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसको देखते हुए अस्पतालों में व्यवस्था कि जा रही है। इस क्रम में बेड कि संख्या को बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनायक में छह वेंटिलेटर बढ़ाए गए
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकनायक अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए छह वेंटिलेटर बेड बढ़ा दिए गए हैं। पहले अस्पताल के बाल रोग विभाग में 15 वेंटिलेटर थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में अस्पताल में 29 बच्चे भर्ती हुए थे। इनमें से 22 को छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार इलाज के लिए भर्ती हुए बच्चों की संख्या पहले के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। 

कलावती सरन अस्पताल में बनेगा विशेष वार्ड
सीएसआईआर के तहत दिल्ली के कलावसी सरन अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाया जाएगा। जल्द ही इसका काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed