फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona in Delhi: Covishield stock over many centers closed today

दिल्ली में कोरोना : कोविशील्ड खत्म, आज कई केंद्र बंद, 13 तक सदर बाजार में तालाबंदी

Mon, 12 Jul 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:23 AM IST
सार

  • राजधानी में फिर गहराया वैक्सीन का संकट
  • कोविशील्ड का स्टॉक हुआ खत्म
  • सदर बाजार में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कुछ दिन दुकानों पर लटके रहेंगे ताले

विज्ञापन
corona in Delhi: Covishield stock over many centers closed today
कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute

विस्तार

दिल्ली में कोवीशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है इसलिए आज वैक्सीन लगवाने के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वैक्सीन बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के पास शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की केवल 63 हजार खुराकें थी। शनिवार को दिनभर चले टीकाकरण के बाद यह स्टॉक खत्म हो गया है।

विज्ञापन


दिल्ली में इस समय 1374 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। इनमें से अधिकतर पर कोविशील्ड ही लगाई जा रही है। रविवार तक वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में अगर सोमवार सुबह तक वैक्सीन नहीं मिली तो कई केंद्र बंद रह सकते हैं। इससे कोविशील्ड लगवाने के लिए पंजीकरण करा चुके लोगों को वापिस लौटना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


10 दिन में 14 लाख लोगों को लग चुका है टीका
दिल्ली में जब वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहती है तो टीकाकरण भी तेजी से होता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पिछले 10 दिन में ही 14 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें अधिकतर युवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के आंकड़े
अब तक लगी कुल वैक्सीन- 89 लाख
पहली खुराक-  68 लाख
दूसरी खुराक- 21 लाख

18 से 44 आयुवर्ग
पहली खुराक- 32 लाख
दूसरी खुराक- 2 लाख

45 से अधिक उम्र वाले
पहली खुराक- 29 लाख
दूसरी-13 लाख 45 हजार

स्वास्थ्य कर्मचारी
पहली खुराक-2 लाख 55 हजार
दूसरी-1 लाख 95 हजार

अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी-
पहली खुराक- 4 लाख 40 हजार
दूसरी- 2 लाख 84 हजार

कुल टीकाकरण केंद्र-1374
प्रतिदिन की क्षमता-2,26,552

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सदर बाजार बंद

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर मध्य दिल्ली के सदर बाजार को 13 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस बाजार के बाराटूटी चौक से लेकर कुतुब रोड मार्केट के हिस्से को बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पुलिस को सख्ती के साथ उनके आदेश का पालन कराने के लिए कहा है। आदेश न मानने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। 

मध्य दिल्ली जिला प्रशासन कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सदर बाजार में कोविड प्रोटोक़ॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भीड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। 

 आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार  निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी। जिला प्रशासन ने मार्केट एसोसिएशन से अगले तीन में कोविड प्रोटोकॉल के पालन से संबंधित योजना तैयार करके पेश करने को भी कहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर इससे पहले  लक्ष्मी नगर बाजार, लाजपत नगर बाजार और गफ्फार बाजार को भी बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed