फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress leader Amrita Dhawan demands registration of a case against Kangana

अमृता धवन ने कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

Sat, 13 Nov 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Amrita Dhawan demands registration of a case against Kangana
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग दिल्ली पुलिस से की है। इसे लेकर दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया है। इससे स्वतंत्रता सेनानी आहत हुए हैं।
विज्ञापन

विवादित बयानों के लिए चर्चित बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत को प्रदेश कांग्रेस ने गिरफ्तार करने के साथ उनका पद्मश्री सम्मान भी वापस लेने की मांग की है। अमृता धवन ने रनौत को उस बयान पर आड़े हाथ लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली। धवन ने कहा इस तरह के बयान महात्मा गांधी समेत तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है, जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण दिए।
विज्ञापन

धवन ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि रनौत ने सार्वजनिक रूप से सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अनादर दिखाया। हम अपने स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानों को कभी नहीं भूल सकते हैं। दिल्ली पुलिस प्रमुख से मिलने का समय मांगते हुए कहा कि रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed