{"_id":"681a18db468d3e6b510f6f77","slug":"complaint-against-dps-dwarka-ashram-news-c-340-1-del1011-89302-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीपीएस द्वारका के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीपीएस द्वारका के खिलाफ की शिकायत
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम के नाम पर बिना शिक्षा निदेशालय की पूर्व स्वीकृति के फीस बढ़ाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल के खिलाफ शिक्षा निदेशालय, सीबीएसई, डीडीए और एनसीपीसीआर को शिकायत दी गई है। शिकायत में स्कूल पर दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम एवं नियमावली 1973 के प्रावधानों के उल्लंघन और सरकारी भूमि आवंटन से जुड़ी प्रमुख शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। राष्ट्रीय युवा चेतना मंच, व फेडरेशन ऑफ साउट वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम की ओर ओर से कहा गया है कि स्कूल सीबीएसई के साथ-साथ अलग कक्षाओं में कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
आरोप है कि स्कूल ने कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की अलग कक्षाओं में अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम के नाम पर बिना शिक्षा निदेशालय की पूर्व स्वीकृति के फीस बढ़ा दी है। यह सरकारी भूमि पर स्थापित स्कूलों के लिए लागू फीस विनियमन मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की अलग कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त या रियायती शिक्षा देने की अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं किया गया है, जो कि जनहित के प्रावधानों की अवहेलना है।
राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव महेश मिश्रा ने शिक्षा निदेशालय ने अनुरोध किया है कि वह इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लें। इसके साथ ही स्कूल की कार्यप्रणाली की जांच शुरु की जाए और पारदर्शिता एवं निगरानी के लिए शिकायत डायरी नंबर जारी किया जाए।