फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Company owner arrested for cheating crores on the pretext of doubling money

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों ठगी में कंपनी मालिक गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Company owner arrested for cheating crores on the pretext of doubling money
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में रुपये निवेश करने पर दो सौ दिन बाद दोगुना पैसा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले कंपनी मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों को ऑनलाइन कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया था और करोड़ों रुपये जमा करने के बाद कंपनी को बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर 29बी, चंडीगढ़ निवासी महेश बाबू के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में रोहिणी निवासी भूपिंदर सिंह और अन्य ने एक कंपनी ईपीसी वॉलेट/एसआर ब्लू चिप्स के खिलाफ ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक महेश बाबू व अन्य लोगों से एक सेमिनार में मुलाकात हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी में पैसे निवेश करने पर दो सौ दिनों में दोगुना करने का प्रलोभन दिया। साथ ही उन्हें हर दिन बोनस देने का भी आश्वासन दिया। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ताओं ने कंपनी में 2.05 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया, लेकिन कंपनी ने अपने वादे के अनुसार निवेशकों को पैसे वापस नहीं किए और आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो गया। पुलिस को इस संबंध में 21 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के बैंक खातों की जांच की। इस दौरान पता चला कि कंपनी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से निवेश करवाया। निवेशकों को बताया गया कि पैसे को ऑनलाइन योजनाओं में निवेश किया जाएगा और दो सौ दिनों में दोगुना हो जाएगा। निवेशकों को बताया गया कि कंपनी शेयर बाजार में कारोबार करती है, जिससे उच्च रिटर्न मिलेगा।

आरोपी निवेशकों को आकर्षक योजना बताकर ठगी को अंजाम दिया। ठगी में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस ने पंजाब सहित अन्य जगहों पर दबिश दी। शनिवार को महेश बाबू के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला मुकेश बाबू ने चंडीगढ से स्नातक की पढ़ाई की है। वह चंडीगढ़ कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करता था। उसके खिलाफ पंजाब में भी ठगी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed