{"_id":"5f3ad10d8ebc3e41180c9c26","slug":"colors-of-ganesh-festival-will-fade-ashram-news-noi5302638188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीका रहेगा गणेशोत्सव का रंग, कोरोना की वजह से अधिकतर जगह पर नहीं होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीका रहेगा गणेशोत्सव का रंग, कोरोना की वजह से अधिकतर जगह पर नहीं होंगे आयोजन
Tue, 18 Aug 2020 06:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार के पास मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्ति दिखाती बच्ची।
- फोटो : Ashram
कोविड-19 महामारी के कारण इस बार गणेश उत्सव का रंग फीका रहेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी सरकार की गाइडलाइंस को देखते हुए अधिकतर जगहों पर इस साल गणेश उत्सव आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। कई ऐसी जगहें जहां सामुदायिक सहयोग से गणेश उत्सव का आयोजन होता था, लेकिन इस बार आर्थिक तंगी के कारण लोगों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। लक्ष्मी नगर में हर साल 11 दिन तक चलने वाला दिल्ली का महाराजा गणेश उत्सव इस साल केवल 2 दिन आयोजित होगा। यहां समिति के सदस्यों के अलावा आम लोगों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। सोमवार को यहां बड़े ही सामान्य तरीके से भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
22 अगस्त को गणेश चतुर्थी यानी गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें चार दिन बचे हैं, लेकिन गणेश जन्मोत्सव आयोजनकर्ताओं का जोश ठंडा दिखाई दे रहा है। प्रत्येक वर्ष पटेल नगर में ओडिया समाज के लोग आपसी सहयोग से गणपति उत्सव आयोजित करते थे। बादल विस्वाल ने बताया कि इस बार आयोजन के लिए पैसा ही नहीं जमा हो पाया।
विज्ञापन
वहीं पीतमपुरा के एनएसपी मैदान में आयोजित होने वाला सुप्रसिद्ध लाल बाग का राजा गणपति उत्सव केवल नाममात्र के लिए होगा, वहीं रमेश नगर में दिल्ली का राजा गणेश उत्सव भी बड़े ही सामान्य तरीके से मनाया जाएगा। यहां समिति के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने पर मनाही रहेगी।
विज्ञापन
नहीं बनाईं बड़ी मूर्तियां
कोरोना महामारी के चलते इस साल मूर्तिकारों ने भगवान गणेश की छोटी मूर्तियां ही बनाई हैं। मयूर विहार में भगवान गणेश की मूर्तियां बेचने वाले संजय ने बताया कि इस बार 30-35 इंच ऊंची मूर्तियां ही बनी हैं, जिन्हें लोग घरों में स्थापित कर सकते हैं। अधिकतर मूर्तियां केवल मिट्टी से बनी हैं।