फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   colleges open for undergraduate and postgraduate MPhil PhD in delhi university from thursday

डीयू: दो साल बाद कॉलेज गुलजार, क्लास लेने पहुंचे छात्र, अंतिम वर्ष के छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की उठाई मांग

Thu, 17 Feb 2022 06:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 06:22 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के बाहरी राज्यों में रहने वाले अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने एक ऑनलाइन याचिका चेंज डॉट ओआरजी शुरू की है। इसमें  कहा गया है कि उन्हें सिर्फ दो महीने के लिए वापस नहीं बुलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
colleges open for undergraduate and postgraduate MPhil PhD in delhi university from thursday
डीयू: कॉलेज पहुंचे छात्र - फोटो : एएनआई ट्विटर

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज यानी गुरुवार से स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज खुल गया है। छात्र दोस्तों से मिलने और कॉलेज में क्लास लेने के लिए उत्साहित है। साथ ही छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी नहीं थी। हालांकि, कुछ कॉलेजों ने स्नातक की पहले वर्ष की कक्षाएं ऑनलाइन ही लेने का फैसला लिया है। ऐसे में यूजी पीजी के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने की मांग उठाई है। छात्रों के एक वर्ग ने खासकर अंतिम वर्ष की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने की मांग की है। इसके लिए छात्रों की ओर से एक ऑनलाइन याचिका की शुरुआत की गई है। 

विज्ञापन


कुछ कॉलेज प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए हाइब्रिड प्रारूप में कक्षाएं आयोजित करेंगे जबकि दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में भाग लेने के लिए आना होगा। इस कारण से बाहरी राज्यों में रहने वाले छात्रों के लिए संकट पैदा हो गया है। छात्रों को आवास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि अब जब मार्च में ओबीई(ओपन बुक एग्जाम) परीक्षाएं शुरु होनी है। ऐसे में अब ऑफलाइन कक्षाएं शुरु करने का कोई मतलब नहीं है। ऑफलाइन कक्षाएं शुरु होने से छात्रों को एक-दो महीने के लिए आवास की व्यवस्था करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के बाहरी राज्यों में रहने वाले अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने एक ऑनलाइन याचिका चेंज डॉट ओआरजी शुरू की है। इसमें  कहा गया है कि उन्हें सिर्फ दो महीने के लिए वापस नहीं बुलाया जाना चाहिए। कुलपति, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, छात्र कल्याण डीन को संबोधित करते हुए शुरु की गई इस याचिका पर 40 हजार से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुकेहैं। अंतिम वर्ष की तान्या केअनुसार छात्रों को सिर्फ दो महीने के लिए वापस नहीं बुलाया जाना चाहिए। चूंकि परीक्षाएं करीब आ रही हैं और हम लगभग सेमेस्टर के अंत में हैं और मध्य सेमेस्टर के ब्रेक भी करीब हैं इसलिए सिर्फ कुछ महीनों के लिए आवास की व्यवस्था करने का कोई मतलब नहीं है। कॉलेज प्रिंसिपल की अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। केवल कुछ कॉलेज पहले वर्ष के छात्रों के लिए ही ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का विकल्प दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed