फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold wave breaks 7-year record

शीत लहर ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड

Sat, 30 Jan 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cold wave breaks 7-year record
नई दिल्ली। राजधानी में शीत लहर ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगले दो दिन भी इससे राहत की उम्मीद नहीं है। इस बार शीत लहर लगातार सातवें दिन जारी रही। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीत लहर दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन भी शीत लहर चली तो वर्ष 2008 का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 कम 4 और अधिकतम सामान्य से 2 कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से कम होने की वजह से दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास बना रहा। शाम होते-होते गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 ऱ न्यूनतम 48 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह 9 बजे तक औसत श्रेणी का कोहरा रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोदी रोड इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी और सर्द हवाएं ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास कराएंगी। रविवार से मौसमी परिस्थितियों में बदलाव होगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री
सेल्सियस नीचे तो मानते हैं शीत लहर
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम दर्ज हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो तो शीत लहर घोषित की जाती है। राजधानी में इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है और गिरावट भी सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बनी हुई है।

दिल्ली की हवा बेहद खराब
तो एनसीआर की खतरनाक
शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहा। उधर, एनसीआर में यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हवा खतरनाक रही। अगले दो दिन में इसमें सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआई 387 रहा। उधर, गाजियाबाद में 423, ग्रेटर नोएडा का 420 और नोएडा में 415 दर्ज किया गया। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटे में वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने की वजह से एक्यूआई में मामूली सुधार की उम्मीद है। एक फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार दिख सकता है। पिछले 24 घंटे में पीएम10 391 व पीएम2.5 218 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
एक्यूआई के हालात
दिल्ली 387
नोएडा 415
ग्रेटर नोएडा 420
गाजियाबाद 423
गुरुग्राम 342
फरीदाबाद 392
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed