Corona in Delhi: दिल्ली में नियंत्रण में है कोरोना की स्थिति, केजरीवाल बोले- वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज जरूर लें
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी योग्य लोगों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली में नि:शुल्क दी जाने वाली वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्लीवासियों को ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी योग्य लोगों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली में नि:शुल्क दी जाने वाली वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लें। ये डोज मोहल्ला क्लीनिक पर भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल केवल 10 प्रतिशत लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावकों से भी कहा है कि अपने बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।COVID-19 situation in Delhi is under control. I appeal to all eligible citizens to take 'precaution dose' of the COVID19 vaccine provided for free in Delhi. It will also be administered at Mohalla Clinics. 3.53 crore vaccine doses administered so far in Delhi: CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/o1LlCBH7kG
— ANI (@ANI) July 17, 2022विज्ञापन
बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार स्कूलों में भी कैंप लगवाने वाली है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 3.53 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। लेकिन इनमें से महज 18.5 लाख लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज लगवाई है। कुल 1.81 करोड़ लोगों को पहली डोज लगी है। 1.53 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन एक लाख डोज लगाने की क्षमता है। इसके साथ ही उन्होंने सेकंड डोज न लगवाने वालों से जल्द से जल्द इसे पूरा करने की अपील की है।