मनीष सिसोदिया की जब्त संपत्ति पर राजनीति: CM केजरीवाल बोले- एजेंसियों के डर से BJP में शामिल होने का ऑफर
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मात्र 81 लाख की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की है। वो भी 2005 और 2018 से पहले ईमानदारी के पैसों से खरीदी गई है। सिसोदिया पर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।
विस्तार
दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की संपत्ति जब्त करने के बाद राजनीति घमासान शुरू हो गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब्त संपत्ति के झूठे आंकड़ों को बताने पर भाजपा और प्रधानमंभी को घेरा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल शाम से बीजेपी और प्रधानमंत्री ने मीडिया में मनीष सिसोदिया की संपत्ति की झूठी खबरे फैलाई हैं। बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ईडी ने खुद के दस्तावेज में संपत्ति का खुलासा किया है। प्रधानमंत्री और भाजपा किस तरह से झूठ बोलते हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मात्र 81 लाख की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की है। वो भी 2005 और 2018 से पहले ईमानदारी के पैसों से खरीदी गई है। उनकी पूरी संपत्ति एक नंबर की है। प्रधानमंत्री और भाजपा इसलिए मनीष सिसोदिया को बदनाम ताकि ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के डर से वह आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो जाएंग।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री की ओर से सिसोदिया के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। सिसोदिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का दावा हो रहा है, जबकि तीन जुलाई के ईडी के ऑर्डर के अनुसार, ये प्रॉपर्टी उन्होंने खुद दिखाई थी।