फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Arvind Kejriwal speaks on unlocking capital via digital press conference

राहत: दिल्ली में कल से सभी दुकानें, रेस्त्रां, होटल खुलेंगे, 50 फीसदी क्षमता से चलेंगी बसें

Sun, 13 Jun 2021 12:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Jun 2021 12:08 PM IST
सार

दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नए दिशानिर्देशों की जानकारी दी। इसके तहत कई तरह की छूट मिली है, वहीं कई पाबंदियां अब भी लागू हैं।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal speaks on unlocking capital via digital press conference
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते कई महीनों से चल रहे लॉकडाउन के बाद फिलहाल दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत कई एहतियातों के साथ दिल्ली को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक किए जाने को लेकर कई बातें बताईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी कम हो चुके हैं और स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। अब हमें दो चीजों की चिंता है। पहली यह कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर कैसे लाया जाए और दूसरी यह कि संभावित तीसरी लहर के लिए क्या तैयारियां की जाएं। कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए कमाने के साधनों पर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब धीरे-धीरे चीजों को खोला जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में नए दिशानिर्देशों के तहत क्या नए नियम लागू रहेंगे-
विज्ञापन


इनपर होगी पूर्ण पाबंदी
सोमवार सुबह पांच बजे के बाद से नए नियम लागू होंगे। सारे स्कूल, कोचिंग, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। सामाजिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। स्विमिंग पूल, स्टेडियम, सिनेमा, थियेटर बंद रहेंगे। एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। स्पा, जिम और योगा संस्थान बंद रहेंगे। सार्वजनिक पार्क और गार्डन बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगी छूट
सरकार दफ्तर पिछले हफ्ते की तरह ही खुलेंगे। यानी ग्रुप ए के कर्मचारी 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दफ्तर आ सकते हैं। अन्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आना होगा। पुलिस विभाग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी। निजी दफ्तर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारी काम कर सकते हैं।
 

लेकिन अधिक से अधिक वर्क फ्रॉम होम का प्रयास करें। जितने भी मार्केट परिसर, मॉल या बाजार हैं वो पूरी तरह से खुल सकते हैं, लेकिन सुबह 10 से शाम आठ बजे तक। रेस्त्रां अपनी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं। एक हफ्ते तक इन नियमों के साथ चलकर देखा जाएगा। अगर कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो बाजार और रेस्त्रां में फिर से पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी।

हफ्ते में एक जोन में एक दिन में एक ही साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति होगी। पूरी तरह से सार्वजनिक स्थानों में शादियां अभी नहीं होंगी। अगर बैंक्वेट हॉल, मैरेज हॉल या होटल में शादियां हो रही हैं तो 20 लोगों से अधिक शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा घर या अदालत में शादी हो सकती है।



मेट्रो और बसों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक साधनों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। धार्मिक स्थलों को खोला जा रहा है, लेकिन अभी श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed