फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   civic amenities

बारिश व कम दृश्यता से रेंगते रहे वाहन, कई जगह लगा जाम

Thu, 06 Jan 2022 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
नई दिल्ली। राजधानी में सुबह से शुरू हुई बारिश ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश और दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। रात को अंधेरा होने होने पर वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई। बारिश में कई जगह वाहन खराब होने जाम लगा रहा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बुधवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक जाम लगने की 16 सूचनाएं मिलीं।
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया। साथ ही दृश्यता कम रही, जिससे वाहनों की गति काफी धीमी रही। इस कारण ज्यादातर मार्गों पर जाम की स्थिति रही। वाहनों की गति कम होने से कई जगहों पर जाम लगा रहा। बारिश के बीच दृश्यता कम होने और वाहनों के खराब होने से कापसहेड़ा, महिलापुर, पहाड़गंज, मुबारका चौक, धौला कुंआ से एयरपोर्ट, नांगलोई, दिल्ली कैंट, शाहबाद डेयरी, कंझावला मेन चौक, अरविंदो चौक, साउथ एक्स और आश्रम चौक आदि जगहों पर जाम लगा रहा। महिपालपुर में बस खराब होने से जाम लगा। धौला कुंआ से एयरपोर्ट व दिल्ली कैंट में वीआईपी रूट लगने की वजह से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को दृश्यता और कम हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई थी। इस कारण रात नौ बजे तक कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि कई जगहों से एक ही जाम की कई सूचनाएं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed