फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CISF launched welfare schemes for jawans

Delhi News: सीआईएसएफ ने जवानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की

Sun, 31 Aug 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
CISF launched welfare schemes for jawans
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने जवानों और उनके परिवार वालों के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू की हैं। इसके लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, इसके जरिये ऋण, छात्रवृत्ति और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाओं के लिए सीधे आवेदन किया जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत ऋण पर ब्याज दर घटाकर 3% और चिकित्सा ऋण पर केवल 2% कर दी गई है। ऋण सीमा भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख और पुनर्भुगतान अवधि 5 वर्ष कर दी गई है। छात्रवृत्ति योजना में अब 80% से अधिक अंक लाने वाले सभी बच्चों को लाभ मिलेगा 20,000 रुपये, जबकि 90% से अधिक अंक लाने वालों को 25,000 रुपये मिलेंगे। शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति 10,000 से बढ़ाकर 20,000 कर दी गई है। सेवा-निवृत्ति लाभ भी बढ़ाकर 1.25 लाख और अंतिम संस्कार भत्ता 35,000 कर दिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता और तेज़ी आएगी और 15 दिनों में राशि सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed