फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children under 15 will not be able to watch the REPUBLIC Day parade at Rajpath

15 से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकेंगे परेड

Thu, 21 Jan 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children under 15 will not be able to watch the REPUBLIC Day parade at Rajpath
नई दिल्ली। इस वर्ष 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे गणतंत्र दिवस समारोह नहीं देख पाएंगे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डॉ. ईश सिंघल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। समारोह में केवल निमंत्रण कार्ड या टिकट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि जिनके पास वैध टिकट या निमंत्रण कार्ड नहीं है वह घर पर रहकर समारोह का सीधा प्रसारण देखें। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर एक बार फिर कहा है कि परेड देखने के लिए सिर्फ 4000 पास (टिकट) आम जनता को बेचे जाएंगे। कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पहले जहां राजपथ के आसपास टिकट व पास की चेकिंग होती थी। वहीं इस बार नई दिल्ली क्षेत्र में प्रवेश करने वक्त ही लोगों को पास व टिकट दिखाने होंगे। इनके साथ ही पहचान पत्र मसलन आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाना होगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परिचय या पहचान पत्र वहीं होना चाहिए जो टिकट खरीदते समय दिखाए गए थे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
नई दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह ने नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के साथ बुधवार को राजपथ पर 26 जनवरी समारोह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निकायों के अधिकारी भी मौजूद थे। वह व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस को सहयोग देने की अपील
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह तलाशी देने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपात स्थिति में निकटतम पुलिस अधिकारी से संपर्क करें और सुरक्षाकर्मियों के आदेश का पालन करें।

ये सामान साथ नहीं लाएं
दिल्ली पुलिस ने परेड देखने के लिए आने वाले लोगों से आग्रह किया है वह अपने साथ खाने-पीने का सामान, थैला, ब्रीफकेस, पैन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, आईपैड, थर्मस, पानी की बोतल, धूम्रपान की सामग्री व लाइटर-माचिस, शराब, इत्र, नुकीले हथियार, चाकू, पेचकस, पिस्टल, छाता, खिलौना, कैंची, रेजर, ब्लेड, हथियार, गोला बारूद, पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed