फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children of late corona warriors will be able to get admission in five big medical colleges

पांच बड़े मेडिकल कॉलेजों में दिवंगत कोरोना योद्धाओं के बच्चे पा सकेंगे दाखिला

Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Children of late corona warriors will be able to get admission in five big medical colleges
नई दिल्ली। देशभर के पांच बड़े मेडिकल कॉलेजों में दिवंगत कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए दाखिले का अवसर है। इस संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। छात्रों को अपने राज्यों में मौजूद चिकित्सा निदेशालय के पास इस संबंध में आवेदन करना होगा। निदेशालय एमसीसी को 17 मार्च तक आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण देश ने अभी तक तीन महामारी का सामना किया है। इस बीच कोरोना मरीजों की सेवा के दौरान चिकित्सीय पेशे से जुड़े कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसको देखते हुए केंद्र ने पिछले वर्ष की तर्ज पर इस साल भी कोरोना योद्धाओं के बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट पर दाखिला देने का अवसर दिया है।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के मुताबिक, छात्रों को एमसीसी की वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड कर संबंधित दस्तावेज के साथ राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय या राज्य स्वास्थ्य निदेशालय को जमा करना होगा। इसके बाद संबंधित निदेशालय एमसीसी को दस्तावेज के साथ आवेदन भेजेंगे। छात्रों द्वारा सीधे तौर पर एमसीसी को भेजे जाने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अनुसार, देशभर में 1616 स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। इनके परिवारों को सरकार की ओर से 808 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
इन पांच मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
-लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली (सिर्फ लड़कियों के लिए)
-एनएससीबी मेडिकल कॉलेज, जबलपुर, मध्यप्रदेश
-जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर, राजस्थान
-लेट श्री लखीराम मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज, रायगढ़, छत्तीसगढ़
-मेडिकल कॉलेज, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed