{"_id":"6186f9297fc7006cc0700295","slug":"child-dies-due-to-fire-in-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : दीये की आग ने बुझा दिया घर का चराग, हादसे के वक्त घर में नहीं थे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : दीये की आग ने बुझा दिया घर का चराग, हादसे के वक्त घर में नहीं थे माता-पिता
Sun, 07 Nov 2021 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Nov 2021 03:22 AM IST
सार
घर में दवा खाकर सोया था बच्चा। माता-पिता थे बाहर और भाई खेल रहे थे गली में।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की तोमर कॉलोनी में शुक्रवार रात दिया गिरने से कमरे में लगी आग में फंसकर 12 वर्षीय पुनीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के समय उसके पिता राजेश कुमार और मां किसी काम से बाहर गए थे। 14 वर्षीय बड़ा और एक छोटा भाई गली में खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में कमरे से पुनीत का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
बुराड़ी पुलिस के मुताबिक, तोमर कॉलोनी में गली नंबर-31, ई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहने वाला पुनीत पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। राजेश पेंटर हैं। परिवार पहली मंजिल स्थित मकान में रहता था। शुक्रवार रात माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। पुनीत के दोनों भाई गली में बच्चों के साथ खेल रहे थे। तबीयत ठीक न होने के कारण पुनीत कमरे में दवा खाकर सो रहा था।
विज्ञापन
इस बीच पुनीत के बड़े भाई ने धुआं निकलते देखा तो घर की ओर भागा। उसने देखा कि कमरे में आग लगी थी। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंच गए। लोगों ने पुनीत को बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। तीन गाड़ियां वहां पहुंच गईं। इस बीच पुनीत के माता-पिता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कमरे में पुनीत का शव बुरी तरह जला हुआ मिला। उसके पिता ने बताया कि दिवाली की वजह से कमरे में काफी कपड़े रखे थे। वहीं दीया जल रहा था। आशंका है कि दिया कपड़ों पर गिरने की वजह से आग लगी। हादसे के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।