फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Seven private cars carrying pilgrims seized Rishikesh Uttarakhand News

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों को ले जा रहीं सात निजी कारें सीज, ट्रेवल एजेंट ने कराई थी उपलब्ध

Fri, 24 May 2024 10:35 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 May 2024 10:35 AM IST
सार

तीनों इनोवा कार में आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के यात्री बैठे थे। यात्रियों ने बताया कि इनोवा कार उन्हें हरिद्वार के एक ट्रेवल एजेंट ने उपलब्ध कराई। इन तीनों इनोवा कार को आईएसबीटी स्थित टैक्सी स्टैंड के कार्यालय में लाया गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Seven private cars carrying pilgrims seized Rishikesh Uttarakhand News
चारधाम यात्रा 2024 (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम तीर्थयात्रियों को ले जा रहीं सात निजी कारें बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर एआरटीओ ऋषिकेश ने सीज कर दी। यात्रियों ने बताया कि हरिद्वार के एक ट्रेवल एजेंट ने कारें उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे हरिद्वार रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में सामने से हरियाणा नंबर से पंजीकृत एक निजी इनोवा कार गुजरी। थोड़ी देर बाद चंपावत के नंबर की इनोवा कार गुजरी, उसके बाद तुरंत बाद हरियाणा नंबर एक और निजी कार निकली। स्टैंड पर बैठे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने स्कूटी से इन कारों का पीछा किया।

विज्ञापन


एक कार को कैलाश गेट और दो कारों को चंद्रभागा पुल पर रोक लिया। इन तीनों इनोवा कार में आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के यात्री बैठे थे। यात्रियों ने बताया कि इनोवा कार उन्हें हरिद्वार के एक ट्रेवल एजेंट ने उपलब्ध कराई। इन तीनों इनोवा कार को आईएसबीटी स्थित टैक्सी स्टैंड के कार्यालय में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने तीनों काराें को सीज कर दिया। दूसरी ओर ऋषिकेश से पर्यटकों को लेकर मसूरी जा रही निजी इनोवा कार को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों पकड़कर एआरटीओ को सुपुर्द कर दिया। एआरटीओ ने इनोवा कार को सीज कर दिया।

नई कार से ले जा रहे थे यात्री, सीज की गई

नई कार से तीर्थयात्रियाें को ढोना एक वाहन स्वामी को भारी पड़ गया। ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग की टीम ने कार को सीज कर दिया। वहीं, दो अन्य निजी काराें में तीर्थयात्रियों को ले जाया जा रहा था। इन दो कारों को अलग-अलग चेक पोस्ट से पकड़कर सीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

चारधाम यात्रा में प्राइवेट वाहनों से तीर्थयात्रियों को ढोने के आरोप में सात कारों को सीज किया गया। इनमें चार कारों को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पकड़ा, जबकि तीन कारों को चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। इनमें एक कार बिना पंजीकरण के संचालित हो रही थी। - मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed