फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Change: Father's certificate is not necessary for children to become caste certificate in Delhi now mother's paper is enough

बदलाव: दिल्ली में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनने के लिए पिता का सर्टिफिकेट जरूरी नहीं, अब मां के कागज ही पर्याप्त

Fri, 07 Jan 2022 07:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 07:15 PM IST
सार

दिल्ली में सिंगल मदर के नाम से भी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनेगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीते मंगलवार को करोल बाग निवासी एक सिंगल मदर गीता देवी के एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र को सौंप कर की थी।

विज्ञापन
Change: Father's certificate is not necessary for children to become caste certificate in Delhi now mother's paper is enough
अपने बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने आई सिंगल मदर रेखा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में मां के आधार पर बच्चों के प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए हैं। पहले बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनने के लिए पिता का प्रमाण पत्र लगना अनिवार्य था। अब सिंगल मदर्स को अपने बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी हद तक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


रेखा नामक महिला ने बताया, "मैं एक सिंगल मदर हूं। अब प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है, इससे मेरी बच्ची को सरकार की सभी सुविधाएं मिलेंगी।"

दिल्ली में सिंगल मदर के नाम से भी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनेगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीते मंगलवार को करोल बाग निवासी एक सिंगल मदर गीता देवी के एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र को सौंप कर की थी। दिल्ली में पहली बार बच्चों को उनकी माता के प्रमाण पत्र के आधार पर अनूसूचित जाति-जनजाति के प्रमाण पत्र दिया गया है।

किसे कहते हैं सिंगल मदर

'सिंगल मदर' वो महिलाएं होती हैं, जिन्हें उनके पति द्वारा निष्काषित कर दिया जाता है, जिन्हें पति ने तलाक दे दिया हो या फिर उनके पति ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली हो। ऐसी महिलाओं के बच्चों को ही माता के एससी-एसटी वर्ग प्रमाण पत्र के आधार पर एससी-एसटी वर्ग का प्रमाण पत्र मिल सकेगा।

अभी तक एससी-एसटी वर्ग का प्रमाण पत्र केवल पिता के एससी-एसटी वर्ग के प्रमाण पत्र के आधार पर ही मिला करता था। इस वजह से 'सिंगल मदर्स' अपने बच्चों को यह अधिकार नहीं दिलवा पाती थीं। अगर वह ऐसा करने की पहल भी करती थीं तो उनको अपने ससुराल वालों के द्वारा उत्पीड़न सहना पड़ता था। इस सब की वजह ऐसे बच्चे अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रह जाते थे। इससे पहले कोर्ट ने भी माना की अगर बच्चे ने समाज का दुर्व्यवहार सहा है तो वह अपनी माता की जाति पर जाति प्रमाण पत्र बनवा सकता है।

आठ साल का संघर्ष चढ़ा परवान

गीता देवी एससी वर्ग की सिंगल मदर हैं। उन्होंने अपने बच्चे को एससी वर्ग का प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए आठ वर्षों तक संघर्ष किया। उनके आवेदन को कई बार यह कहते हुए खारिज कर दिया जाता था कि बच्चे के पिता का एससी वर्ग का प्रमाण पत्र संलग्र नहीं है। गीता देवी का पुत्र दिल्ली में ऐसा पहला बच्चा है, जिसे एससी वर्ग का प्रमाण पत्र उसकी माता के एससी वर्ग के प्रमाण पत्र के आधार पर मिला है। एससी/एसटी वर्ग का प्रमाण पत्र देने के कानून की प्रक्रिया को संशोधित करने का सर्कुलर 20 जुलाई 2020 को दिल्ली के राजस्व मंत्री द्वारा नोटिफाई किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed