फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chanakyapuri administration ordered closure of Gurudwara Bangla Sahib for violation of covid19 norms

दिल्ली: कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर गुरुद्वारा बंगला साहिब को बंद करने का आदेश, मनजिंदर सिंह सिरसा ने जताई नाराजगी 

Sat, 18 Sep 2021 04:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 04:09 PM IST
सार

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बंगला साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन नहीं करा रहा है।

विज्ञापन
Chanakyapuri administration ordered closure of Gurudwara Bangla Sahib for violation of covid19 norms
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अब धार्मिक स्थलों को भी बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया है। चाणक्यपुरी जिला प्रशासन ने कोविड-19 का प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में गुरुद्वारा बंगला साहिब को बंद करने का आदेश दे दिया है। 

विज्ञापन


आदेश में कार्यकारी मजिस्ट्रेट (चाणक्यपुरी) द्वारा पेश रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। उधर इस मामले में सिख राजनीति गरमा गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बंगला साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन नहीं करा रहा है। गुरुद्वारा सिर्फ खोलने की अनुमति दी गई है। यहां श्रद्धालुओं को प्रार्थना की अनुमति नहीं है। आदेश में गुरुद्वारा तत्काल प्रभाव से आगंतुकों के लिए बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीडीएमए ने पहले धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया था, लेकिन कोविड संक्रमण को ध्यान में रख धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना की अनुमति 30 सितंबर तक नहीं दी है। इस बीच सिरसा ने चाणक्यपुरी एसडीएम के आदेश पर नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


सिरसा ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी दिया है। जिसमें कहा है कि दिल्ली सरकार संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कारवाई करें। यह भी कहा है कि जब कोविड संक्रमण चरम पर था तो गुरुद्वारे को लॉकडाउन नहीं किया गया। क्योंकि वहां हजारों लोगों के लिए मुफ्त लंगर का इंतजाम किया जा रहा था। कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। ताकि मरीजों की सेवा की जा सके। उधर, प्रशासन का कहना है कि डीडीएमए के दिशा-निर्देश के अनुसार कारवाई की गई है। 16 सितंबर को आदेश जारी कर गुरुद्वारा को बंद करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed