फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CG Election News PM Modi Tweets Today Last Date for Chhattisgarh Election Campaign Know Latest Tweet

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

Wed, 15 Nov 2023 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Nov 2023 02:26 PM IST
सार

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। आज प्राचार का अंतिम दिन है जिसके चलते सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे।

विज्ञापन
CG Election News PM Modi Tweets Today Last Date for Chhattisgarh Election Campaign Know Latest Tweet
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। आज प्राचार का अंतिम दिन है जिसके चलते सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे। कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की। छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए नई उम्मीदों और नई ऊर्जा से भरे हुए हैं। वो जानते हैं कि कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से अगर कोई छत्तीसगढ़ को निकाल सकता है, तो वो भाजपा ही है। भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। अगले कुछ साल में छत्तीसगढ़ अपने 25 साल पूरे कर रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आज राज्य में जो नौजवान हैं, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, वो एक समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प के साथ ही उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ का भी संकल्प लिया है। वो अपने जीवन के अगले 25 वर्ष, विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत के संकल्प को समर्पित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जिस तरह राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के युवा हमारे विकास मॉडल के साथ जुड़ रहे हैं, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। छत्तीसगढ़ के युवाओं की ये शक्ति, परिवर्तन का नया अध्याय लिखने वाली है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महतारी, हमारी बहनों-बेटियों ने भी राज्य के विकास की ध्वजा पताका खुद उठा ली है। आज भारत जिस तरह महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास कर रहा है, उसका प्रभाव हमें छत्तीसगढ़ में भी दिखता है। इस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार तय है। जनता, भाजपा के सुशासन पर विश्वास कर रही है, कांग्रेस के खोखले वादों पर नहीं। भाजपा अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, वचनबद्ध है। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में आने वाली बीजेपी सरकार आपकी आकांक्षाओं और प्रदेश की समृद्धि की सरकार होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed